विधि-व्यवस्था काे लेकर विभिन्न थाना में तैनात 20 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले में विधि-व्यवस्था काे सुदृढ़ बनाए रखने काे लेकर एसपी शुभम आर्य लगातार प्रयासरत नजर आ रहें है। इस लेकर विभिन्न थाना में तैनात 20 पुलिस अधिकारियाें का तबादला किया। तबादले के 24 घंटे के अंदर तबादले वाले स्थान पर याेगदान कर सूचित करने का निर्देश जारी किया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी ने इटाढ़ी थाना में तैनात एसआई विनाेद कुमार सिंह काे नावानगर, साेनम कुमारी काे डुमरांव से मुरार थाना, अशाेक कुमार यादव काे नावानगर से कृष्णाब्रह्म थाना, सुशीला सिंह काे कृष्णाब्रह्म से बगेन गाेला, प्रमाेद कुमार काे कृष्णाब्रह्म से इटाढ़ी थाना, मधु भारती काे धनसाेई से औद्याैगिक थाना, पूजा कुमारी 2 काे नगर थाना से ब्रह्मपुर थाना, निशा रानी काे नगर थाना से महिला थाना, प्रवीण कुमार काे नगर थाना से राजपुर थाना, कुंदन कुमार सिंह काे नगर थाना से सिमरी थाना, मनाेज कुमार सिंह और ठाकुर चंदन सिंह काे नगर थाना से मुफस्सिल थाना, अरुण कुमार 1, अमर किशाेर चाैधरी, अजय कुमार और सुधीर कुमार महताे काे मुफस्सिल थाना से नगर थाना, अतुल कुमार काे राजपुर थाना से मुफस्सिल थाना, राजीव कुमार काे नया भाेजपुर से नगर थाना, माे. रहमान खां काे नया भाेजपुर से मुफस्सिल थाना गुलाे तांती काे सिमरी थाना से नया भाेजपुर थाना में तबादला किया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियाें का तबादला विधि-व्यवस्था काे लेकर किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस पुलिस पदाधिकारियाें काे तत्काल नये पदस्थापन थाना में याेगदान कर सूचित करने का निर्देश जारी किया गया है।