CRIME

वर्चस्व को लेकर बनारपुर में फायरिंग, घटना से गांव में दहशत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में मंगलवार दोपहर ठेकेदारी वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 4-5 गाड़ियों के साथ पहुंचे लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब 12 बजे बनारपुर गांव में अचानक फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल कायम हो गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जलहरा गांव का युवक बनारपुर गांव निवासी मनोरंजन पांडेय के साथ मिलकर थर्मल पावर प्लांट में ठेकेदारी कर रहा था। इसी बीच राजद नेता अर्जुन यादव हत्याकांड में आरोपी होने पर मनोरंजन पांडेय के जेल जाने के बाद जलहरा गांव का एक युवक ठेकेदारी में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार हाल ही में मनोरंजन पांडेय जमानत पर जेल से बाहर आया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि गोलीबारी की घटना सामने आई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button