वर्चस्व को लेकर दो गांवों में ठनी, दनादन चली गोली से तीन जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टूडीगंज-चौगाई मार्ग पर वर्चस्व को लेकर ढेका गांव नोनियापुरा गांव बुधवार को आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से ईंट – पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते फायरिंग भी होने लगी। गोली के छर्रे से तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के मौजूदगी के बाद भी घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि बाद में काफी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद लोग मौके से हटे।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम टुडीगंज-चौगाई मार्ग स्थित एक किराना दुकान के पास एक ट्रक से अनाज उतर रहा था। तभी छतनवार एवं ढेका गांव के लड़के गाड़ी हटाने के लिए बोले। नोनियापुरा के लड़कों ने उनका विरोध किया। इसी पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद बुधवार को इसी घटना में गुटबाजी कर मामले को संगीन बना दिया। बुधवार को दोनों गांव के कुछ लोग आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों की मानें तो इस दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से नोनियापुरा गांव के राजू प्रसाद,गोवर्धन चौधरी और सूरज प्रसाद जख्मी है। जिनका इलाज चल रहा है। दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है। वही वरीय पुलिस पदाधिकारी के पहुंचने के बाद घटना नियंत्रण में है। चार थाना की पुलिस नोनियापुरा गांव में कैम्प कर छापेमरी अभियान चला रही है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि घटना नियंत्रण में है। जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों गिरफ्तार किया जाएगा।