लड़की काे वीडियाे बनाने के नाम पर अगवा कर शादी करने वाले छह गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
कमेडी वीडियाे बनाने के नाम पर मानव व्यपार करने वाले गिराेह के छह सदस्याें काे इटाढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी सदस्याें से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार काे सूचना मिली कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चंद्रावती देवी की पुत्री काे कुछ लाेग कमेडी वीडियाे बनाने के नाम पर बक्सर बुलाये है। तय समय तक लड़की के घर नहीं लाैटने पर पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ लाेगाें ने उसकी बेटी काे इटाढ़ी में वीडियाे शुट करने के नाम पर बुलाये थे। पुलिस तत्काल मामले की जांच में जुट गई। शुक्रवार की शाम इटाढ़ी पुलिस गश्ती पर निकली थी। पकड़ी माेड़ के समीप राजस्थान नंबर की एक वाहन काे राेका गया। वाहन में एक लड़की राे रही थी। पुलिस ने जब उसे राेककर जांच किया ताे कृष्णाब्रह्म से गायब लड़की निकली। पुलिस ने तत्काल वाहन में बैठे लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरु कर दिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिला के ढाेलस गांव के राकेश कुमार ने जबरन उसके मांग में सिंदुर भर उसे अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस ने राकेश के साथ उसके भाई राजेन्द्र कुमार, जीजा राजेन्द्र के साथ सुरेन्द्र काे गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ किया ताे स्थानीय स्तर पर सहायता करने वाले सिकराैल थाना क्षेत्र के बैकुण्ठपुर गांव के हनुमान उपाध्याय और यूपी के बलिया जिला के रसड़ा गांव के संजय कुमार काे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हनुमान उपाध्याय लड़की का चाचा बना हुआ था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार सभी काे जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सदर मनाेज कुमार, इटाढ़ी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय और डीआईयू टीम ने बेहतर कार्य करते हुए मानव व्यपार से जुड़े सदस्याें काे गिरफ्तार किया।
बलिया में बनी थी लड़की काे गायब करने का प्लान: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिला से आए लाेगाें ने बलिया जिला के रसड़ा में संजय कुमार से संपर्क किया। उनलाेगाें ने शादी करने की बात उससे कही। संजय ने उसे लड़की दिलाने के नाम पर पैसा ले लिया। इसके बाद कमेडी वीडियाे बनाने का प्लान रचा गया। कृष्णाब्रह्म की लड़की पूर्व में भी कमेडी वीडियाे बना चुकी है। आरोपितों ने उसे ही बेचने का प्लान बना दिए। हालांकि पुलिस के तत्परता से एक लड़की बिकने से बच गई।