CRIME

रोहतास में चोरी हुए गहने खरीदनेवाले व्यवसायी समेत 6 गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

रोहतास जिला स्थित मंदिर में चोरी करने के आरोपित बक्सर से गिरफ्तार किए गए हैं। रोहतास पुलिस ने बक्सर के विभिन्न गांवों से सदर जिगनी महावीर मंदिर से जेवरातों की चोरी में पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों में चोरी के आभूषण खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी भी हैं।

रोहतास एसपी रौशन कुमार के मुताबिक गिरोह में आठ बदमाश हैं। सभी मंदिरों में चोरी करते हैं। इनमें बक्सर और रोहतास के रहनेवाले हैं। संझौली थाने में 22 मार्च को को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मंदिर का ताला तोड़कर गहने और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई थी।

कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र से छापामारी कर रितेश पांडेय को पकड़ा गया। उसने बताया कि ने मंदिर में हुई चोरी में आठ लोग शामिल थे।

पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि सोने-चांदी के जेवरात बक्सर के वासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर बाजार के सोनार विष्णु कुमार वर्मा को बेचा है। पुलिस पकड़े गए रितेश के साथ आथर बाजार पहुंची और विष्णु की बर्तन दुकान में छापेमारी की। वहां से करीब एक किलो चांदी के बिस्किट एवं सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। विष्णु को गिरफ्तार कर लिया गया।

935 ग्राम चांदी के बिस्कुट व 1.572 ग्राम के गहने जब्त :

दोनों की निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त रमेंद्र यादव उर्फ मेदर यादव को बक्सर के सिकरौल थाना क्षेत्र के ग्राम घुनसारी, किसान यादव एवं नन्द जी राम को बक्सर के नवानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनहथा और मो. मकबुल कुरैशी को रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ गांव से गिरफ्तार किया गया। 935 ग्राम चांदी के को आभूषण पिघलाकर बनाया हुआ बिस्किट और करीब 1.572 किलो ग्राम चांदी के जेवरात, करीब 03 ग्राम सोने के गहने, पीतल के तीन जोड़े झाल आदि जब्त किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button