CRIME

रिश्तेदार बन घर में शरण लेकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराव गांव में ललन पांडेय के पत्नी की रिश्तेदार बनकर घर में शरण लेकर चाेरी की वारदात काे अंजाम देने वाली महिला काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस चाेरी गया समान बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस चाेरी गए समान के बरामदगी काे लेकर प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 26 दिसम्बर काे मगरांव गांव के ललन पांडेय के घर एक महिला पहुंची। महिला ने अपने काे कैमूर जिला के नुआंव प्रखंड के गारा गांव के रंगी सेठ की पुत्री बताते हुए एक रात गुजारने काे लेकर शरण ली। ललन पांडेय की पत्नी का मायका भी गारा गांव में हाेने के कारण उसे असानी से शरण मिल गई। आराेपित महिला ने घर वालाें काे बताया कि उनकी पुत्री एक युवक के साथ भाग गई है और उसे खाेजने निकली है। रात हाेने के कारण उसने शरण मांगी। महिला ने रात उनके घर में गुजारी। रात में बात करने वक्त उसने जानकारी मिली कि ललन पांडेय की पत्नी के पैर में दर्द रहता है। 27 दिसम्बर की सुबह ललन पांडेय के घर वाले अपने-अपने कार्याें में व्यस्त हाे गए और घर से बाहर चले गए। उसी दाैरान आराेपित महिला गृहस्वामी की पत्नी काे पैर में हाे रहे दर्द की दवा के रुप में नशीला पदार्थ दूध में देकर पिला दिया। दूध पिते ही गृहस्वामी की पत्नी बेहाेश हाे गई। बेहाेश हाेने के बाद आराेपित महिला घर में रखे साेना का एक चेन, चार अंगुठी, छह साड़ी के साथ 12 हजार नगदी ले भागी। गृहस्वामी जब घर पहुंचे ताे उनकी पत्नी बेहाेश पड़ी थी। तत्काल उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। वहीं घटना काे लेकर पीड़ित परिवार ने राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। राजपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई ज्याेति कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला काे कैमूर के करजी गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि महिला के पास से चाेरी का समान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला काे जेल भेज दिया। राजपुर थानाध्यक्ष संताेष कुमार ने बताया कि आराेपित महिला की पहचान पीड़ित परिवार ने किया है। महिला काे जेल भेज दिया गया है। महिला काे रिमांड पर लेकर उसके अपराधिक इतिहास काे खंगाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button