रिश्ता शर्मसार ! पिता कर रहा था पुत्री का याैन शाेषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते का मर्यादा काे कलंकित करने का मामला सामने आया है। पिता अपनी ही पुत्री काे एक वर्ष से हवस का शिकार बना रहा था। पुत्री के शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित पिता काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिता से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराने में पुलिस जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी ही पुत्री काे हवस का शिकार बना लिया। आराेपी के द्वारा किशाेरी के साथ पिछले एक वर्ष से लगातार याैन संबंध बना रहा था। पीड़िता ने किसी तरह से मामले काे लेकर अपनी मां के साथ राजपुर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस मामले की गंभीरता काे देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियाें काे दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी पिता काे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता काे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस शुक्रवार काे पीड़िता काे काेर्ट में प्रस्तुत करेगी। काेर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी। मामले काे लेकर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक बच्ची के द्वारा अपने पिता पर लगातार दुष्कर्म करने का आराेप लगाया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी