CRIME

रामरेखा घाट पर वृद्ध महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग, हुई मौत 

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन |बक्सर

शहर के रामरेखा घाट पर मंगलवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाते ही माैके पर अफरा-तफरी मच गई। मछुआरों ने महिला काे बचाने के लिए तत्काल गंगा में कूद पड़े। मछुआराें ने महिला काे किसी तरह से गंगा नदी से निकाला। हालांकि तबतक महिला की माैत हाे चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह रामरेखा घाट पर एक वृद्ध महिला काफी देर से बैठी हुई थी। अचानक से महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। महिला के गंगा में छलांग लगाते ही माैके पर माैजूद लाेगाें ने हल्ला करना शुरु कर दी। माैके पर माैजूद मछुआरे महिला काे पानी से निकालने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस तत्काल माैके पर पहुंच गई। पुलिस के माैजुदगी में मछुआराे नेे महिला काे पानी से निकाला। हालांकि तबतक महिला की माैत हाे चुकी थी। महिला की पहचान नहीं हाे पाई। पुलिस मृतक महिला के शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि महिला के शव काे पाेस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। महिला की उम्र लगभग 65-70 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया। माैके पर माैजूद लाेग एक ही बात कह रहे थे आखिर वृद्ध महिला ने ऐसी खाैफनाक कदम क्याें उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button