रामरेखा घाट पर मिला अज्ञात शव, पहचान के लिए प्रयास जारी

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के रामरेखा घाट पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आम जनता से पहचान में मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वे टाउन थाना, बक्सर से संपर्क करें। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर 9431822335 जारी किया गया है।
फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया है।