Accident

राजपुर में दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी 

‌‌‌

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर – कोचस मार्ग पर बसहीं पुल के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर में अन्य तीन युवक जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सोमवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग राजपुर थाना के बसही गांव के समीप हुई। पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान लक्ष्मण पासवान (25) पिता शिवजी पासवान के रूप में हुई। युवक राजपुर थाना के ही पिपराढ़ गांव का निवासी था। उसके साथ इसी गांव के अन्य दो युवक भी जख्मी हुए हैं। उपचार के लिए सदर अस्पताल में रवि यादव (28 वर्ष) पिता भोला सिंह, बबलू कुमार (30) पिता जिउत भर, दोनों ग्राम पिपराढ़ थाना राजपुर व तीसरे युवक का नाम राजेश चौधरी (29 वर्ष) का इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि पिपराढ़ के युवक बाइक पर सवार होकर कोचस की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सभी घायलों को लोगों की मदद से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां लक्ष्मण पासवान को चिकित्सकों ने मृत बता दिया। उस वक्त मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। उसने घर वालों को इसकी सूचना दी। तीन जख्मियों को राजपुर पुलिस ने सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button