राजपुर के बहुआरा गोलीकांड में छह गिरफ्तार, पांच हथियार बरामद

बीआर दर्शन। बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में गुरुवार को हुए गोलीबारी मामले में छह आराेपिताें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के समीप स्थित एक मकान से पांच हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर आराेपिताें से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
एसपी मनीष कुमार द्वारा प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बहुआरा निवासी रामदयाल सिंह , हरेराम सिंह, रामाश्रय सिंह, संतोष कुमार सिंह , नीतेश कुमार और रंजित कुमार को गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान तीन राइफल, एक बंदूक, देसी कट्टा एक, 8 गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।
बहुआरा गांव में गुरुवार को नाली के विवाद दो पक्ष आमने समाने आ गए थे। जिसमे एक पक्ष के लोगो द्वारा की गई फायरिंग से दूसरे पक्ष के शिवम कुमार को गोली लगी थी। जख्मी युवक सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया था। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।