Accident

रफ्तार का कहर: बाइकों के आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी भान में स्टेट हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चौसा मोहनिया स्टेट हाइवे पर रोहिणी भान के समीप दो मोटरसाइकिल आपस मे टक्करा गई। एक मोटरसाइकल पर तीन युवक जबकि एक पर दो युवक सवार थे घटना के बाद स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस से तीन युवकों को सदर अस्पताल भेजा जंहा एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। वही दो युवकों का घटना स्थल से पुलिस अपने कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि चौसा मोहनिया स्टेट हाइवे पर रोहिणी भान के समीप बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइक सवार आपस मे टकरा गए प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतनी भीषण थी कि घटना में 15 फीट तक हवा दो लड़के उछल गए, जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि एक ने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। एक मृतक की पहचान सूर्यदेव कुमार पिता सुभाष पहलवान बनारपुर के रहने वाले है। जो पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था जिनकी शादी फरवरी महीने में होनी थी उससे पहले ही सड़क दुर्घटना ने मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वही राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि, इस सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। घायलों में दो की पहचान रितेश सिंह पिता वंशी सिंह और रूपेश सिंह पिता नंदकिशोर सिंह बनारपुर के रहने वाले है जो अपाची मोटरसाइकल पर सवार होकर मोहनिया के तरफ जा रहे थे इसी दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। दो मृतकों की पहचान नही हो पाई है। हालांकि सूत्रों की मानें मृतक दोनों युवक कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडेश के रहने वाले हैं। पुलिस मृतकों के पहचान को लेकर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button