रंग में भंग : होली के हुड़दंग में चली गोली, युवक जख्मी, रेफर

बीआर दर्शन | बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में होली खेलने के दौरान आपसी विवाद में गोली चल गई। घटना दिन में तकरीबन 2:30 बजे की है। आरोप है कि होली खेलने के दौरान उपजे विवाद में दोस्तों ने ही गोली चलाई जिससे कि एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक बड़का ढकाइच गांव के निवासी वीर बहादुर दुबे उर्फ वीर बहादुर राय के 23 वर्षीय पुत्र भोला उर्फ कल्लू अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। इसी दौरान वहां विवाद हो गया और किसी ने गोली चला दी गोली। गोली युवक के कमर के ऊपरी भाग में पीठ पर लगी हुई है। उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

मामले में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।




