युवा शक्ति सेवा संस्थान द्वारा सदर अस्पताल को दिया गया पांच व्हील चेयर
बीआर दर्शन | बक्सर
युवाशक्ति सेवा संस्थान के युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल बक्सर को पांच व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया, जिसे सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल द्वारा ग्रहण किया गया।

व्हीलचेयर प्रदान करने के बाद युवानेता रामजी सिंह ने कहा कि मैं कई दिनों से देख रहा था कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आए लोग व्हीलचेयर की कमी के चलते काफी परेशान रह रहे थे। सरकारी व्यवस्था के अनुसार व्हीलचेयर की कमी पूरी होने में बहुत ज्यादा वक्त लगता तो युवाशक्ति सेवा संस्थान ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का फैसला लिया। संस्थान के सदस्यों द्वारा अपने पिता के स्मृति में गुरुवार को पांच व्हील चेयर सदर अस्पताल को सौंप दिया गया है। आगे भी हम ऐसी सहायता के लिए जिला चिकित्सा पदाधिकारी व सदर अस्पताल से आग्रह किये हैं।

सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने संस्थान के सदस्यों द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों की सेवा तो स्वास्थ्यकर्मी करते ही हैं ऐसे सामाजिक कार्य करके भी लोग मरीजों की सेवा कर सकते हैं।

मौके पर युवाशक्ति के आशुतोष दुबे, शराफत हुसैन, त्रिभुवन ओझा, श्याम जी वर्मा, कन्हैया यादव, माइकल पांडेय, पप्पू जायसवाल, विकास वर्मा, विक्की जायसवाल आदि की उपस्थिति रहे।





