OTHERS

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कोरानसराय थाना क्षेत्र के दखिनांव गांव में शुक्रवार को 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अनिलकांत दूबे का पुत्र अंकुश कुमार दूबे था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक अनिलकांत दूबे का परिवार कोरानसराय के छोटका पड़ाव स्थित मकान में रहता था। उनका पुराना घर दखिनांव में ही है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अंकुश पुराने घर पर गया था। वहीं वह छत की सीढ़ी के पास पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। काफी समय तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते हुए पुराने घर पहुंचे। अंकुश को फंदे से लटकता देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। कोरानसराय थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button