महिला समेत डकैत गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
धनसाेई थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में हथियार के बल पर मां-बेटे काे जख्मी कर डकैती की घटना काे अंजाम देने वाले गिराेह काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डकैती के आरोप में महिला समेत छह काे गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटे गए समानाें के साथ डकैती काे अंजाम देने में प्रयुक्त समान भी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी काे जेल भेज दिया।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 19 जनवरी की रात्रि अपराधियाें ने धनसाेई थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के शेषमुनी सिंह के घर डकैती की घटना काे अंजाम दिया था। अपराधियाें ने विराेध करने पर शेषमुनी की मां काे मारपीट कर जख्मी कर दिया था। अपराधियाें ने घर में रखे गहने और अन्य कीमती समानाें काे ले गए। घटना के बाद सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने जांच करते हुए महिला समेत छह काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में एसडीपीओ के साथ प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा, धनसाेई थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश, इटाढ़ी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय,डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी, एसआई चंचल महथा, शुभम राज और पुलिस बल के जवान थे।
चाेरी के समानाें ने खाेला राज
डकैती की घटना काे अंजाम देने के बाद अपराधियाें ने समान काे छितनडेहरा में संटु कुमार के दुकान में गहनाें का बिक्री किए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकानदार काे हिरासत में लेकर पूछताछ किया ताे डकैत गिराेह का भंडाफाेड़ हाे गया। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर राेहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कैडाडीह गांव के पिंटु कुमार और उसकी मां मंजू देवी, ढीबरा गांव के सुखारी खरवार, सत्या खरवार, अकाेढ़ी गाेला थाना के स्थानीय गांव के नीतीश कुमार, गाेलु खरवार काे गिरफ्तार कर लिया। गिराेह के सदस्याें के द्वारा इटाढ़ी, धनसाेई और दिनारा में स्वर्ण दुकानाें काे निशाना बना चुके है। घटना काे अंजाम देने के बाद चाेरी का समान संटु कुमार के दुकान में बेचते थे।
धनसाेई थाना पुलिस ने डकैत गिराेह के गिरफ्तारी के बाद उनके पास से चाेरी का समान बरामद किया। एसपी ने बताया कि छापेमारी में चांदी के पायल 04, चांदी की बिछिया 20, हाथ का कंगन 04, चांदी का अंगुठी 02, चांदी का लाॅकेट 02, जिउतिया 01, साड़ी 07, शर्ट 03, लाेहे के हथियार और एक मोबाइल बरामद किया गया है।