CRIME

महिला के कान का टाॅप्स छिनकर भाग रहे तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के डुमरांव थाना पुलिस ने महिला के कान का गहना छिनकर भाग रहे तीन युवकों को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को राज हाई स्कूल पेट्रोल पंप के पास निमेज टोला निवासी कौशल्या देवी (45 वर्ष) से चाकू दिखाकर उनके सोने के टॉप्स छिन लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव ने थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने तत्काल वाहन जांच अभियान चलाया और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अपराधियों की खोज शुरू की। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने खलवा ईनार के पास से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छिने गए सोने के टॉप्स, अन्य गहने, तीन मोबाइल फोन, पांच सौ रुपये नकद और काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दीपक डोम (26 वर्ष), राधेश्याम डोम (27 वर्ष) और संतोष डोम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में डुमरांव थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत, पु.अ.नि. संजीत कुमार शर्मा, प्र.पु.अ.नि. आशीष कुमार, प्र.पु.अ.नि. गुड्डू कुमार चौधरी और प्र.पु.अ.नि. प्रियंका कुमारी के साथ डीआइयू टीम और सशस्त्र बलों जवान थे। न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button