Accident

बस से टकराई बाइक, किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच 922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के समीप शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी अनिल साह के 16 वर्षीय पुत्र छठू साह के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल हुए युवकों में ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र के संतोष माली के 18 वर्षीय पुत्र लाला कुमार तथा गर्जन माली के 25 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डुमरी गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक लेवाड़ गांव के पास पहुंची, सामने से तेज गति में और उल्टी लेन में आ  बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छठू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लाला कुमार और छोटू कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button