बक्सर में प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने किला मैदान फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

बीआर दर्शन। बक्सर
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक किला मैदान में बिहार सरकार के मंत्री, नगर विकास एवं आवास एवं विधि विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, बक्सर द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। इसके पहले मंत्री ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बिहार सशस्त्र पुलिस, बिहार सशस्त्र महिला पुलिस, बिहार रक्षा वाहिनी तथा सैप के जवानों के साथ-साथ एनसीसी और स्काउड एंड गाइड के छात्रों ने परेड में हिस्सा लिया। जिसे देखने के लिए किला मैदान में शहर के लोगो की भीड़ उमड़ी हुई थी। मौके पर बक्सर के सदर विधायक संजय तिवारी भी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए सभी जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं। साथ ही कहा कि बिहार सरकार के नेतृत्व में बिहार में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अभी बाकी है उसे पूरा करने का काम आगे किया जाएगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आयुष्मान कार्ड,नल जल योजना, गरीबो के लिए आवास देने आदि को बात प्रमुखता से रखी है।बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे और बक्सर नगर भवन का पुनःविकास आदि का भी चर्चा किया। वहीं डीएम अंशुल अग्रवाल ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ कहा कि मैं आशा करता हूं की आगे भी जिलेवासी प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें उनके स्वास्थ की कामना की। मैट्रिक और इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दे मनोबल बढ़ाया गया।
सभी कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सभी कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। व्यवहार न्यायालय में झंडोत्तोलन करते जिला जज आनंद नंदन सिंह और पुस्तकालय भवन पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने किया। वहीं बाजार समिति रोड स्थित महिला अल्पावास में सचिव विनोद सिंह ने ध्वजारोहण किया। समाहरणालय कार्यालय में डीएम अंशुल अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तो वही एसपी कर्यालय पर बक्सर एसपी मनीष कुमार ने झंडोतोलन किया। वहीं सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ एससी सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर एडीएम प्रमोद कुमार, एवं डीएम कार्यालय के सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बाजार समिति रोड स्थित महिला अल्पावास में सचिव विनोद सिंह ने ध्वजारोहण किया।