OTHERS

बक्सर उत्थान मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय धावक शिवनाथ सिंह जी का मनाया जन्मदिवस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वेदशीरा मुनि के आश्रम में जिला के अन्तर्राष्ट्रीय धावक शिवनाथ सिंह का जन्मदिन बक्सर उत्थान मंच द्वारा मनाया गया । मंच के सदस्यों ने शिवनाथ सिंह जी के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सदस्यों ने कहा कि मैराथन मैन शिवनाथ सिंह जी ने भारत के लंबी दूरी के धावकों में से एक थे। उन्होंने एशियाई खेलों में दो बार और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1976 और 1980 में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनका जन्म भारत में बिहार के बक्सर के मझरिया गांव में हुआ था। वह बिहार रेजिमेंट में भारतीय सेना में शामिल हुए और नायब सूबेदार के पद तक पहुंचे लंबी बीमारी के बाद 6 जून 2003 को जमशेदपुर में उनका निधन हो गया। उनके नाम पर अभी भी 1978 में स्थापित मैराथन के लिए भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला किसी भी भारतीय के नाम एथलेटिक्स रिकॉर्ड है। बिहार के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता भी बने पांच हजार मीटर दौड़ में दो, एशियन चैंपियनशिप में चार रजत पदक जीतने के बाद 1974 में तेहरान एशियाड में उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मांट्रियल ओलंपिक में मैराथन में उन्हेंं 11वां स्थान मिला। उनके नाम मैराथन का भारतीय रिकॉर्ड भी है, जिसे कोई नहीं तोड़ सका है। बिहार सरकार की ओर से उन्हेंं मरणोपरांत लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य मुकुंद सनातन, इंद्रजीत चौबे, अमित दुबे, महावीर गुप्ता, सतीश दुबे, अमरेंद्र पांडेय, धन जी, मोनू श्रीवास्तव, बरमेश्वर चौधरी, मनोज केशरी, संजय चौबे, ओमकार गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा, तुलसी चौधरी, उमा कांत पांडे, बलराम पाठक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button