CRIME

फर्नीचर की आड़ में छुपाकर लाई जा रही लाखों की शराब बरामद, एक गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। उत्पाद विभाग की टीम ने लकड़ी के फर्नीचर में छुपाकर लाई जा रही 668 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर शहर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चेक पोस्ट प्रभारी एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे लकड़ी के फर्नीचर के अंदर छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने वाहन से कुल 668 लीटर शराब जब्त किया। पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप अंबाला से दरभंगा ले जाई जा रही थी।

मौके से वाहन चालक प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। चालक की पहचान किरोड़ीमल के पुत्र प्रदीप, निवासी उस्मापुर, थाना महेंद्रगढ़, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है। गिरफ्तार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बरामद शराब की कीमत लगभग साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजरों से बचने के लिए शराब को फर्नीचर के अंदर छुपाकर परिवहन कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button