प्रभु का वाण लगते ही धु-धु कर जल गया रावण, जयकारे से गूंजा क़िला मैदान
बीआर दर्शन। बक्सर
विजयादशमी के मौके पर क़िला मैदान में रामलीला समिति द्वारा रावण दहन का मंचन किया गया। प्रभु राम का वाण लगते ही धु-धु कर जल गया रावण। लाखो की संख्या में क़िला मैदान में पहुंचे लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते रहे। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किया गया था।
दशहरा के दसवें दिन क़िला मैदान में रावण वध का मंचन रामलीला समिति के द्वारा किया गया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ किला मैदान में जुटने लगी। रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा यह बुराई पर अच्छाई की जीत है। रामलीला समिति के द्वारा किला मैदान में लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध का मंचन किया गया। लक्ष्मण के द्वारा मेघनाथ का वध किया गया। मेघनाथ का वध होते ही रावण गुस्से से युद्ध के मैदान की तरफ पहुंचा। रामलीला समिति के कलाकारों ने किला मैदान में राम रावण युद्ध का मंचन किया। गोधूलि बेला में प्रभु राम ने रावण का वध किया। राम का एक वाण लगते ही रावण का पुतला धु-धु कर जल उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। रामलीला समिति के द्वारा आकर्षक आतिशबाजी किया गया। रावण वध के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के द्वारा प्रभु श्री राम का आरती किया गया। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता प्रबंध किया गया था। जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पुलिस बल श्रद्धालुओं को कार्यक्रम समाप्ति के बाद धीरे-धीरे किला मैदान से निकलने में मदद किया।