पैसे की लालच में पोता ने ही अपने वृद्ध दादा का किया था हत्या

बीआर दर्शन। बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ निवासी चंद्रमा यादव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पोता अनिकेत यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया।
मंगलवार को डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि चंद्रमा की हत्या से कुछ दिनों पूर्व ही एनएच 922 के समीप पीएनसी के बेस कैंप के आस-पास मृतक ने जमीन बिक्री किया था। ब्रिक्री के दौरान मिली राशि मे कुछ राशि अपनी बेटी को दिया था। जो चंद्रमा के पोते को अच्छा नहीं लगा। जिस दलान में चंद्रमा सोते थे, उसी में एक अलमीरा था। जिसमे पैसा के साथ कुछ आभूषण था। जिसे अनिकेत रात में चोरी करने का प्रयास किया। तब तक चंद्रमा यादव नींद से जग गए। पोता ने अपनी जान बचाने के लिए दलान में रखे लाठी से अपने ही 85 वर्षीय दादा के बेरहमी से हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त युवक के पास से मिले गमछा पर लगे खुन के धब्बों के कारण हत्याकांड का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ एसआई अशोक कुमार के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे।