पेड़ से लटका मिला निजी विद्यालय के शिक्षक का शव, पुलिस ने बताया आत्महत्या

बीआर दर्शन। बक्सर
नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के पुराना भोजपुर श्री राम आईटीआई केंद्र के पीछे बगीचा में एक शिक्षक ने पेड़ पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक शिक्षक के परिजनों को दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक दार्जिलिंग के खोखरेबाग थाना क्षेत्र के खासमहल गांव निवासी चंद्रबहादूर छेत्री के 25 वर्षीय पुत्र अनिल छेत्री पांच माह से सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुराना भोजपुर श्री राम आईटीआई में शिक्षक का आवास था। विद्यालय के निदेशक शिव कुमार केशरी ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व अनिल अपने घर से आए थे। कुछ दिनों से अशांत भी नजर आ रहे थे। तभी अचानक पिछले दो दिनों से गायब होने की सूचना मिली। हमारे द्वारा इन्हें काफी खोजबीन किया गया। जब नहीं मिले तो गायब होने की सूचना पहले उनके माता, पत्नी एवं बहन को दिए। जो दिल्ली में रहते है। उनलोगों के कहने के मुताबिक इनका खोजबीन मंदिरों में भी किए। शुक्रवार मुझे सूचना प्राप्त हुआ कि आईटीआई के पीछे बगीचा में अनिल छेत्री का शव पेड़ से लटका हुआ हैं। वही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।
एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक दो दिन पहले फांसी लगाया है। शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन दार्जिलिंग से भोजपुर के लिए निकल पड़े है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव सुरक्षित रख दिया है।