CRIME

पिता के हत्या की सुपारी देने वाले आराेपित ने काेर्ट में किया सरेंडर

 

बीआर दर्शन | बक्सर

संपत्ति के लाेभ में सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाले आराेपित ने गुरुवार काे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार के काेर्ट में सरेंडर कर दिया। काेर्ट ने आराेपित काे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। हत्या के मुख्य आराेपित के सरेंडर की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस अलर्ट हाे गई। पुलिस आराेपित काे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि 5 अगस्त की देर शाम काेइरपुरवा माेहल्ले के हरेराम सिंह उर्फ मलाई सिंह अपने घर से नगर परिषद कार्यालय के समीप स्थित अपने दुकान के तरफ जा रहे थे। उसी दाैरान अंग्रेज कब्रिस्तान के समीप बाइक सवार अपराधियाें ने गाेली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मृतक के पुत्र संजय कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मंगलवार काे नेहरु नगर के संजय राउत, साेहनीपट्टी के अमर कुमार और यूपी के गाजीपुर जिला के असावर लवकुश राय काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आराेपिताें ने पुलिस काे बताया था कि मृतक के पुत्र ने ही हत्या कराने के लिए एक लाख साठ हजार रुपए दिया था। मामले में पुत्र संजय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस के लगातार दबाव के कारण आराेपित ने गुरुवार काे उसने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के काेर्ट में सरेंडर कर दिया। काेर्ट ने आराेपित काे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मलाई सिंह हत्याकांड में शामिल एक अन्य आराेपित अभी फरार चल रहा है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आराेपित के सरेंडर करने की सूचना मिली है। मामले में वरीय अधिकारियाें के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button