पारिवारिक विवाद में बच्चों संग मां ने खाया जहर, एक की मौत

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद में महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। जहर खाने से एक मासूम की मौत हो गई वहीं अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव के स्वर्गीय राजकुमार चौहान की पत्नी रूबी देवी ने अपनी दूसरी शादी देवर जितेंद्र के साथ की थी। रूबी देवी के तीन बच्चे हैं। रूबी देवी पारिवारिक कलह को लेकर बुधवार दोपहर बच्चों को जहर खिलाकर अपने भी खा लिया। परिवार का अन्य सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो सभी को तत्काल इलाज के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। राजपुर में प्राथमिक इलाज के बाद चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहर खाने से रुबी देवी, करन कुमार और राधा कुमारी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक घटना में अर्जुन कुमार की मौत हो गई है। घटना के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जितेन्द्र चौहान ने बताया कि रुबी देवी रात में भी झगड़ा कर जहर खाने जा रही थी। रात में पुलिस को फोन किया गया था। तब पुलिस मौके पर पहुंच महिला को समझा बुझाकर शांत कराया था। बुधवार को जब घर के सदस्य अन्य कार्य में व्यस्त थे उसी समय महिला ने फसल में छिटने वाले जहरीली दवा पी ली और बच्चों को भी पिला दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।





