OTHERS

परशुराम जयंती पर शहर में धुमधाम से निकाली गई भव्य शाेभायात्रा

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सनातन सेवा संस्थान के तत्वाधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा शहर के किला मैदान रामलीला मंच से शाम चार बजे रवाना होकर पूरा नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मंच किला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई थी। भगवान की आरती कर सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। जिससे पूरा नगर परशुराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी के साथ ही युवक भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। महिलाएं भी यात्रा में शामिल हो मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। बड़ी संख्या में सनातन के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। लोगों ने शीतल पेय, पुष्प वर्षा के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया। सनातन के लोगों ने मार्ग में रंगोली बनाकर स्वागत किया। सनातन धर्म के अलावा अन्य कौम के लोगों ने भी शोभायात्रा में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सनातन सेवा संस्थान के लोगो ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम अमर हैं और जब तक यह धरती रहेगी वह यहां विराजमान रहेंगे। उन्होंने धर्म और न्याय के लिए हाथ में परशु धारण किया है। वह पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक हैं। परशुराम संस्कृति हैं, राम राष्ट्र हैं, शिव श्रद्धा है, पार्वती विश्वास है, संस्कृति होने के कारण ही सब देवता परशुराम को नमन करते हैं। माैके पर संयाेजक राघव कुमार पांडेय, वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमाेद चाैबे, आनंद पांडेय, डाॅ श्रवण तिवारी, प्रकाश पांडेय, दीपक सिंह, संजय तिवारी, प्रियरंजन चाैबे, गिरीश दूबे, विद्यासागर चौबे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button