पति के हत्या आरोपित महिला को अज्ञात ने मारी गोली, घरवाले फरार

बीआर दर्शन। बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह एक महिला की गोलीमार हत्या कर दी गई है। महिला अपने ही पति के हत्या आरोपित थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
मृतका ममता पांडेय 40 वर्ष पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिल पति स्वर्गीय अक्षय कुमार पांडेय उर्फ बड़े पांडेय की धारदार हथियार से काट हत्या का आरोप पिछले वर्ष ही लगा था। इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजी थी। अभी एक सप्ताह पहले ही वह जेल से बाहर आई थी। मौके पर पहुंची सिकरौल थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पांडेयपुर के स्व. अक्षय पांडेय उर्फ बड़े पांडेय की पत्नी ममता पांडेय बुधवार की सुबह घर के पास स्थित खलिहान के तरफ निकली थी। इसी दौरान किसी ने गोली मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। उसे दो गोली मारी गई है। गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला को मृत देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिकरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गई थी। मृतका पिछले महीने ही वह जमानत पर रिहा हुईं थीं। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ग्रामीण दबी जुबान में मृतक महिला के देवर पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। घटना के बाद मृतक महिला के घरवाले फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। अगर किसी के द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई जाएगी तो मामले में चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू किया जाएगा।