Accident

पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

चौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत के रसूलपुर गांव में गुरुवार को पटवन के लिए बोरिंग चालू करने गए एक किसान की करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रसूलपुर निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र विनोद सिंह 45 वर्ष के रूप में हुई है। वे अपने खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बिजली के तार के चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य पूजा देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वही, उन्होंने राजपुर थाने को सूचित किया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

किसान की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोग प्रशासन से मुआवजा और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button