CRIME

नैनीजोर में देसी रिवाल्वर के साथ साईबर कैफे संचालक गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नैनीजाेर ओपी क्षेत्र के बिहार घाट के समीप से साेमवार की देर शाम पुलिस ने देसी रिवाल्वर के साथ युवक काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार काे जेल भेज दिया। पुलिस युवक से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराध काे राेकने काे लेकर नैनीजाेर ओपी पुलिस बिहार घाट के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दाैरान एक युवक पीपा पुल के तरफ से बाइक से आ रहा था। युवक पुलिस काे जांच अभियान देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक काे दाैड़ कर पकड़ लिया। पुलिस टीम ने जब युवक की तलाशी ली ताे उसके पास से एक देसी रिवाल्वर बरामद हुआ। पुलिस ने युवक काे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक भाेजपुर जिला के बहाेरनपुर ओपी क्षेत्र के गाैरा गांव के सुभाष ओझा के पुत्र विवेक कुमार ओझा है। युवक के पास से एक माेबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक युवक साईबर कैफे का संचालन करता था। पुलिस गिरफ्तार युवक के अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक काे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, नैनीजाेर ओपी प्रभारी माे. फिराेज आलम, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार पांडेय और हाेमगार्ड के सिपाही चंदन सिंह और धर्मेन्द्र कुमार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button