CRIME

नेहरू नगर में नहर किनारे मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस, ऑनर किलिंग की आशंका

 

बीआर दर्शन। बक्सर

टाउन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह नहर किनारे एक युवती का शव मिला। युवती के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की सूचना मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक युवती का शव नहर किनारे देखा गया। स्थानीय लोगो के अनुसार सुबह जब लोग अपने घरों से टहलने के लिए बाहर निकले तो नहर किनारे कंबल के लपेटे हुए एक युवती का शव देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पहचान को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती की हत्या गला दबाकर की गई हो सकती है। युवती के गले पर निशान देखा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है।

टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया नेहरू नगर नहर किनारे से एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतका के पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है। सभी विंदुओं पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button