नाैकरी का झांसा देकर याैन शाेषण करने का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
नाैकरी के नाम पर याैन शाेषण करने के आरोपित काे महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अाराेपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के जय प्रकाश उपाध्याय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही एक गांव की महिला काे नाैकरी का झांसा देकर राजस्थान लेकर गया था। जहां पर काफी दिनाें तक नाैकरी के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। नाैकरी नहीं मिलने पर महिला लाैटकर बक्सर आ गई। महिला ने पुरे मामले काे लेकर महिला थाना में आरोपित के खिलाफ जुलाई माह में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस जांच कर रही थी। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित काे राजस्थान के बाड़मेर से गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में जांच की जा रही है।