दहेज में बाेलेराे के लिए विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज
बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में बाेलेराे कार के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के गंगाैली गांव के सुदर्शन ठाकुर की पुत्री पूजा ठाकुर की शादी फरवरी माह में स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बड़का राजपुर गांव के परशुराम ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पूजा काे उसके ससुराल वाले दहेज में बाेलेराे के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल वाले पूजा से मायके से बाेलेराे की मांग करने काे लेकर दबाव बना रहे थे। बाेलेराे नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 12 जुलाई काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार समझाैता करने का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर कराई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।