दहेज में बाइक के लिए विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में बाइक के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक नया भाेजपुर की एक लड़की की शादी 17 फरवरी 2023 काे आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव के स्व. बुधन अली के पुत्र माे. जमील के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वाले लड़की काे अपने घर नहीं ले जा रहे थे। स्थानीय लाेगाें के पहल पर लड़की काे ससुराल वाले अपने साथ घर ले गए। घर ले जाने के बाद भी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना किया जाता था। बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता के साथ मारपीट कर 10 जनवरी 2024 काे घर से निकाल दिए। मामले काे लेकर कई बार समझाैते का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने मामले काे लेकर पति समेत आठ लाेगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।