तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर – कोचस मार्ग पर चौसा के समीप अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।


मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव के छोटेलाल पासवान का पुत्र विश्वकर्मा पासवान 18 वर्ष बाइक से शुक्रवार की शाम कहीं जा रहा था। चौसा गोला के आगे पंजाबी ढाबा के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया। युवक जख्मी हो सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को फौरन सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





