CRIME

तीन करोड़ के गांजा की खेप के साथ बक्सर के दो युवक यूपी में गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन करोड़ मूल्य के गांजा की खेप के साथ चार युवकों को चंदाैली के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में दो युवक बक्सर के है अन्य दो यूपी है। तस्कर गांजा की खेप को किसी अन्य प्रदेश में सप्लाई करने जा रहे थे तभी यूपी पुलिस ने गुप्त सूचना केआधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गांजा तस्कराें से पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस ने जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग गांजा की खेप लेकर चंदाैली के रास्ते निकल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। तभी सिकंदरपुर के समीप एक पिकअप आता दिखाई दिया। पिकअप रोक कर यूपी पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें तकरीबन 11 क्विंटल 15 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत 3 करोड़ अांकी जा रही है। पिकअप के सवार 3 लोगो को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया वही उनकी निशानदेही पर एक बाईक सवार को भी गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस के मुताबिक औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहाेपारा गांव के हीरालाल पांडेय और अरविंद पांडेय के सिकंदरपुर के आशु सिंह और प्रवीण काे यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साहाेपारा के गिरफ्तार युवक वर्तमान में चरित्रवन में रहते थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button