डीआईजी पहुंचे बक्सर, एसपी स्वयं लेंगे बड़े प्रतिष्ठानाें की सुरक्षा का जायजा

बीआर दर्शन | बक्सर
आरा में तनिष्क शाे-रुम में हुए लूट की वारदात के बाद मंगलवार काे शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश बक्सर पहुंचे। उन्हाेंने सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दाैरान कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
मंगलवार काे शाहाबाद रेंज के डीआईजी जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के कार्यालय की जांच की। इस दाैरान उन्हाेंने सदर अनुमंडल के सभी थाना के केसाें का समीक्षा किया। समीक्षा के दाैरान उन्हाेंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। सुरक्षा काे लेकर लगातार गश्ती, हाेली पर्व शांतिपुर्ण तरीके से मने इसे लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए। हाेली पर्व के दाैरान गड़बड़ी करने वालाें पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हाेली और रमजान काे लेकर उन्हाेंने पुलिस पदाधिकारियाें काे कई आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने करीब दाे घंटे तक बारिकी से फाइलाें काे खंगाला।
आरा में लूट के बाद पुलिस कप्तान ने जारी किए निर्देश: आरा में तनिष्क शाे-रुम में हुए लूट की वारदात के बाद एसपी शुभम आर्य ने भी कई कड़े निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि गश्ती सख्त तरीके से हाेनी चाहिए। वहीं लगातार वाहन जांच करने, सभी थाना काे अपने क्षेत्राें के बैंकाें और व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें के सुरक्षा का नियमित जांच और मानक के अनुरुप सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था हाेने चाहिए। उन्हाेंने कहा कि कई बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें के सुरक्षा की जांच वह स्वयं करेंगे। व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें में मानक के अनुरुप सुरक्षा की व्यवस्था हाेनी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि जांच के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का कार्य किया जाएगा।