CRIME

झारखंड की महिला ने डुमरांव में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

 

बीआर दर्शन | बक्सर

डुमरांव नगर के वार्ड 33 स्थित फुलचंद कानू पथ में झारखंड की एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। तथा पांच महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक बांका जिला के लाबन गांव की पूजा की शादी करीब पांच माह पूर्व झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बंदेई गांव निवासी सागर पंडित के साथ हुई थी। दोनों डुमरांव में किराये के मकान में रहते थे। उसका पति डुमरांव नगर में एक फास्ट फूड कॉर्नर पर बतौर कारीगर काम करता था। गुरूवार की शाम महिला अपने कमरे में एक दुपट्टे से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका पति उसे कई बार फोन किया जब फोन रिसीव नहीं हुआ तब वह अपने किराये के मकान में आया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया तथा खुलवाने पर भी नहीं खुला तब वह उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार का दरवाजा खुलवा अंदर के गेट से कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।

आस पास के लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उसके पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतका के मायके वाले को सूचना दी।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button