CRIME

जेल परिसर स्थित वामनेश्वर मंदिर से लाखों की चोरी का खुलासा, चोरी के समान के साथ एक गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सेंट्रल जेल परिसर स्थित प्राचीन वामनेश्वर मंदिर में 27 फरवरी की रात हुए चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामानों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

बता दें कि 27 फरवरी की रात चोरों ने मंदिर से भगवान वामन का चांदी का मुकुट, कई पीतल के घंटे, इनवर्टर, बैट्री समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए थे।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देख उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच करते हुए बीबीगंज मोहल्ले के कलक्टर चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से मंदिर से चोरी कुछ समान बरामद किया गया है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वामन मंदिर में चोरी हुई थी। जांच के क्रम में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी गए कुछ समान को बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। चोरी की घटना में शामिल अन्य के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button