जमीन विवाद में रघुनाथपुर में फायरिंग, हथियार और खाेखा बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में जमीन विवाद काे लेकर दाे पक्षाें में विवाद हाे गया। विवाद के दाैरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने हथियार और खाेखा काे बरामद कर लिया। पुलिस ने माैके से दाे लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर गांव में चंद्रशेखर पाठक और विजय उपाध्याय के बीच जमीन काे लेकर काफी दिनाें से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर विजय उपाध्याय के द्वारा मकान बनवाया जा रहा था। इसे लेकर चंद्रशेखर पाठक ने कई बार डुमरांव एसडीएम से कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार काे भी वे एसडीएम से मिल अपनी बात रखी थी। रविवार की सुबह जमीन पर हाे रहे गृह निर्माण कार्य काे राेकने की बात कहने गए थे। उसी दाैरान दुसरे पक्ष के द्वारा हाथापाई किया जाने लगा। चंद्रशेखर पाठक अपने लाईसेंसी हथियार के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उसी हथियार से फायरिंग की गई है। वहीं एक पक्ष का कहना है कि अपनी सुरक्षा के लिहाज से हथियार लेकर गए थे उसी दाैरान दुसरे पक्ष के लाेगाें के द्वारा हथियार छिनने का प्रयास किया जाने लगा। घटना की सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची ब्रह्मपुर पुलिस ने दाे लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दाेषियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।