जनसंपर्क कर लाैट रहे भाजपा एमएलसी पर पथराव, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
लोकसभा चुनाव के दौरान जनसंपर्क कर जिला मुख्यालय के तरफ लाैट रहे गाेपालगंज के भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गाेपु बाबू के वाहन पर असामाजिक तत्वाें ने पथराव कर दिया। पथराव में वाहनाें का शीशा टुट गया। घटना की सूचना एसपी मनीष कुमार काे दी गई। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर राजपुर पुलिस अलर्ट हाे गई। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाेपालगंज के भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गाेपु बाबू अपने समर्थकाें के साथ राजपुर क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गए थे। उनकी टीम प्रचार के दाैरान राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के कुशही गांव के तरफ से रविवार की शाम करीब छह बजे वाहनाें से लाैट रहे थे। कुशही गांव के समीप दर्जनाें की संख्या में पहुंचे दुसरी पार्टी के समर्थकाें ने हथियार के बल वाहनाें काे राेकने का प्रयास किया। इस दाैरान असमाजिक तत्वाें वाहनाें पर पथराव करना शुरु कर दिया। पथराव में स्कार्पियाें क्षतिग्रस्त हाे गई। घटना की सूचना एसपी काे दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ने राजपुर थाना काे अलर्ट किया। घटना के बाद एमएलसी राजपुर थाना पहुंच मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है। आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।