छठिया पोखरा में कूद गया युवक, घंटों बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

बीआर दर्शन | बक्सर
डुमरांव के छठिया पोखरा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय छठिया पोखरा मठिया निवासी बुद्धू प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार रात में घर से निकल गया। युवक पोखरा में कूद गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुट गई।
घटना को लें शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि वह रात दो बजे किन परिस्थितियों में छठिया पोखरा में कूद गया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लगी है। स्थानीय गोताखोरों के मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।