चौसा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार जख्मी, एक रेफर

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर – चौसा मार्ग पर महादेवा घाट के समिति हुए टेंपो के टक्कर में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। रास्ते से गुजर रहे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने में ज़ख्मियों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।



मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीब चार बजे बक्सर – चौसा मार्ग पर महादेवा घाट के समीप दो टेम्पो की टक्कर हो गई। टक्कर में मिश्रवलिया गांव के हरेराम सिंह की पत्नी सुषमा देवी और सोनपा मास्टर डेरा के संजय सिंह का पुत्र रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो कर सड़क पर गिरे हुए थे। उसी दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत जिला मुख्यालय आ रहे थे। सड़क पर जख्मियों को देखते ही तत्काल अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं दो अन्य भी जख्मी हुए थे। गंभीर रूप से जख्मी रंजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।



