चुनाव काे लेकर टाउन थाना पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

बीआर दर्शन | बक्सर
चुनाव काे लेकर वरीय अधिकारियाें के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने साेमवार की सुबह शहर के विभिन्न स्थानाें पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दाैरान पुलिस वाहन चालकाें से फाइन वसूला। सुबह-सुबह शहर में वाहन चेकिंग के बाद हड़कम्प मच गया।
साेमवार की सुबह टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर में जांच अभियान चलाया। शहर के ज्याेति चाैक समेत अन्य विभिन्न चाैक-चाैराहाें पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दाैरान दुपहिया और चार पहिया वाहनाें की जांच की गई। वाहन जांच के दाैरान हेलमेट और कागजाताें की कमी पाए जानें पर वाहनाें से फाइन भी वसूला गया। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दाैरान करीब 40 हजार रुपए की फाइन वसूला गया है। उन्हाेंने बताया कि इस तरह के वाहन जांच अभियान शहर में लगातार चलाया जाएगा। सुबह-सुबह वाहन जांच अभियान के कारण हड़कम्प मच गया। बाइक चालकाें ने अपने रास्ते बदलनें में ही भलाई समझी। बता दें कि चुनाव काे लेकर बक्सर पुलिस के द्वारा लगतातार वाहन जांच अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है।