चार वर्षीय बच्चे के साथ किशाेर ने किया अप्राकृतिक याैनाचार

बीआर दर्शन | बक्सर
सिकराैल थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक याैनाचार का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित बच्चे काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित काे भी हिरासत में ले लिया है। आराेपित काे पुलिस गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिकराैल थाना क्षेत्र के एक गांव का चार वर्षीय बच्चा बुधवार की शाम अपने दरवाजे पर खेल रहा था। उसी दाैरान गांव का ही एक किशाेर पहुंच गया। किशाेर ने बच्चे काे ट्रैक्टर पर घुमाने का लालच देकर अपने साथ लेकर चला गया। किशाेर ने बच्चे के साथ अंधेरे में अप्राकृतिक याैनाचार किया। काफी देर के बाद पीड़ित बच्चा अपने घर पहुंचा ताे परिजनाें काे घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी हाेते ही परिजनाें ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस काे दिया। पुलिस ने तत्काल बच्चे काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल जांच भी कराई । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित किशाेर काे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशाेर से पूछताछ के बाद उसका भी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया। डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया गया है। आराेपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।