CRIME

घरेलु विवाद में पत्नी काे मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर के मुसाफिरगंज माेहल्ले में साेमवार की देर शाम आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी काे चाकू मार दिया। गंभीर रुप से जख्मी महिला काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित पति काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पति से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुसाफिरगंज के जयराम चाैधरी और उनकी पत्नी कुंती देवी के बीच किसी बात काे लेकर साेमवार की रात लड़ाई हाे गई। लड़ाई हाेते-हाेते हाथापाई तक पहुंच गई। पति ने घर में पड़े चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रुप से जख्मी हाे गई। जख्मी महिला काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ने आरोपित पति काे हिरासत में ले लिया। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि पिछले दिनाें सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में घरेलु विवाद में पति ने पत्नी काे गड़ासे से मार हत्या कर दिया था। इसके बाद स्वयं भी जहर खा लिया था। जिसका इलाज के दाैरान आरोपित की भी माैत हाे गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button