घरेलु कलह से तंग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया
नावानगर थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी महिला
बीआर दर्शन | बक्सर
घरेलु कलह से तंग महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। महिला को स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के मदद से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल कर्मियों ने बताया कि इलाज के बाद महिला को परिजन के साथ घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार की दोपहर बक्सर रामरेखा घाट पहुंची थी। महिला काफी देर तक पहले गंगा किनारे बैठी रही। आसपास के लोगों ने महिला को बैठे हुए देखा तो उन्हें किसी प्रकार का शक नहीं हुआ। अचानक से महिला गंगा में छलांग लगा दी। महिला गंगा में डूबने लगी। आसपास के लोगों ने महिला को डुबते देखा तो हल्ला करना शुरु कर दिया। मौके पर मौजूद मछुआरों ने पानी में छलांग लगाया। मछुआरों ने महिला को किसी तरह से पानीसे बाहर निकाला। महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही महिला के घरवाले भी सदर अस्पताल पहुंच गए। घरवालों ने समझा बुझाकर महिला को घर अपने साथ लेकर चले गए। बताया जाता है कि महिला घरेलु विवाद से काफी तनाव में थी। कलह से तंग महिला सुबह से ही घर से निकली थी। महिला के घर से निकलने के बाद परिजन उसे ढूंढ रहे थे।