CRIME

गुजरात पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बक्सर से किया गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

गुजरात के राजकोट शॉपर वेरावल पुलिस थाना अंतर्गत वर्ष 2024 में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बक्सर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर कानून से बचने का प्रयास कर रहा था। गुजरात पुलिस आरोपी को कागज़ी के बाद अपने साथ लेकर चलने गए।

मिली जानकारी के मुताबिक मामले पिछले वर्षो राजकोट में दुष्कर्म के मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। राजकोट पुलिस के पदाधिकारी पी.एन. मारवाड़ और महेंद्र सिंह आरोपी की तलाश में बक्सर पहुंचे। गुजरात पुलिस ने टाउन थाना से संपर्क स्थापित किया, जिसके बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान आरोपी अपने घर में सोया हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही वह मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र राम, पिता सिद्धू राम, निवासी सिंडिकेट के रूप में की गई है।

इस कार्रवाई में टाउन थाना बक्सर का पूरा सहयोग रहा। विशेष रूप से गंगा पुल प्रभारी रोहित कुमार ने छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए राजकोट पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले कर चली गई। आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि टाउन थाना पुलिस ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button