गजाधरगंज में छज्जा गिरने के चपेट में आई दाे बच्चियां, एक की माैत

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के गजाधरगंज माेहल्ले में रविवार काे दर्दनाक हादसा हाे गया। पुराने घर का छज्जा गिरने से दाे बच्चियां चपेट में आ गई। बच्चियाें काे इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के क्रम में एक की माैत हाे गई। वहीं दूसरी बच्ची की गंभीर स्थिति में बनारस में इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर हालत खराब हाे गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दाेपहर गजाधरगंज माेहल्ले विश्वनाथ प्रजापति काली मंदिर के समीप कुछ कार्य कर रहे थे। उसी दाैरान माैके पर दीपक प्रजापति की पुत्री प्रियंका की पुत्री परी कुमारी 2 वर्ष और धर्मेन्द्र काेहार की पुत्री रुची कुमारी खेल रही थी। अचानक से छज्जा गिरा। छज्जा के चपेट में दाेनाें बच्चियां आ गई। बच्चियाें काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। दाेनाें बच्चियाें काे वाराणसी ले जाया गया।


वाराणसी के चिकित्सकाें ने परी कुमारी काे मृत घाेषित कर दिया। वहीं रुचि काे गंभीर स्थिति में इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि परी अपने नाना के घर अाई थी। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया वाराणसी से शव अाने की प्रतिक्षा की जा रही है। शव आने के बाद पाेस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



