गंगा नदी में मछली मारने गए युवक का पांच दिन बाद मिला शव

बीआर दर्शन | बक्सर
ब्रह्मपुर प्रखण्ड के नैनीजोर बिहार गंगा नदी में मछली पकड़ने के क्रम में डूबे युवक का पांच दिनों बाद शव मिला। मृतक के द्वारा पहने गए कपड़ों से पिता ने पहचान किया। पुलिस ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया। घटना के बाद पत्नी और मां का रो- रो कर हुआ बुरा हाल हाे गया। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी ने कहा हर संभव मदद का दिलाया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक नैनीजोर गंगा नदी बिहार घाट पर गुरुवार काे नैनीजोर निवासी राजकुमार गोंड उम्र 28 पिता भीम गोंड मछली पकड़ने के लिए गया था। देर शाम तक नहीं लाैटने पर परिजनाें ने खाेजबीन शुरु की। अशंका जताई जा रही थी कि मछली पकड़ने के दाैरान गंगा में डूब गया। मृतक की खोज बीन के लिए ब्रह्मपुर सीओ खुशबू खातून के निर्देश पर गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। हालांकि तब युवक का पता नहीं चल पाया। वहीं घटना के पांच दिनों के बाद ढाबी गांव के समीप सड़ी गली अवस्था में एक शव मिला। शव की पहचान मृतक के पिता द्वारा कपड़े के आधार पर की गई। नैनीजोर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया। मृतक राजकुमार गोंड की शादी पिछले साल रिंकी देवी के साथ हुई थी। घटना के बाद पत्नी रिंकी देवी और माता चिंता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। नैनीजोर ओपी प्रभारी मोहम्मद फिरोज आलम ने बताया कि ढाबी गांव के समीप एक शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। पिता के द्वारा पहचान करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना को भेज दिया गया है।